बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत में अज्ञात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शनिवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई की है। और घटना करने वाले ट्रक को पुलिस नें अपनी हिरासत मे ले लिया है।