सुजानगढ़: ट्रेन हादसे में मृत सुजानगढ़ के हलवाई गोपाल प्रजापत की पहचान हुई
सुजानगढ़-छापर रेलवे ट्रैक हिसार-जोधपुर ट्रेन की चपेट में आए अज्ञात व्यक्ति की पहचान तीसरे दिन हुई। मृतक गोपाल प्रजापत, निवासी मांडेता, सुजानगढ़ का हलवाई था। परिजनों को सोशल मीडिया से सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। गोपाल काम के लिए घर से निकले और वापस नहीं लौटे।