बलरामपुर: डीएम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक संपन्न हुई
डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना की कार्ययोजना के संबध में बैठक कलेक्टर सभागार में शाम 4 बजे संपन्न हुई।बैठक में डीएम ने कहा की ग्राम पंचायत विकास योजना ग्राम के विकास का विजन डॉक्यूमेंट होता है, ग्राम पंचायत विकास योजना में ग्राम के विकास के लिए सभी विभागों के कार्यों को सम्मिलित किया जाए। इसके लिए ग्रामों में बैठक की जायेगी ।