बलरामपुर: गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्रि की तैयारी को लेकर दोपहर में बैठक का आयोजन किया गया
आगामी 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि में गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी की तैयारी के लिए शक्तिपीठ पर एक कार्यकर्ता गोष्ठी 2 बजे आयोजित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शक्तिपीठ के व्यवस्थापक व ट्रस्टी सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि के पहले पूरे मंदिर परिसर व यज्ञशाला की तैयारी की जा रही है।