बलरामपुर: जिला अधिकारी पवन अग्रवाल और सदर विधायक पलटू राम ने वृद्ध जन दिवस पर वृद्धा आश्रम बलरामपुर में वृद्ध जनों का जाना हाल
वृद्धजन दिवस पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और सदर विधायक पल्टूराम द्वारा तहसील सदर के ग्राम आबर में वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कंबल , शॉल एवं फल आदि का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों का हालचाल लिया एवं सभी का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने सहित बेहतर सुविधाए उपलब्ध कराए जाना सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।