बलरामपुर: सदर विधायक ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम एवम् मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में फीता काट कर किया गया। सदर विधायक पलटू राम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।