मड़ियाहू: पृथ्वीपुर गांव से हत्या के मुकदमे से संबंधित वांछित वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुरेरी थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव से हत्या के मुकदमा से संबंधित वांछित वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश पर हत्या के मुकदमा से संबंधित वांछित वारंटी अभियुक्त विजयधारी पुत्र फुल्लर यादव निवासी पृथ्वीपुर थाना सुरेरी को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.