मड़ियाहू: नूरपुर गाँव में गरीब परिवार का आशियाना गिरा, मलबे में दबकर मवेशी की हुई मौत
रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के नूरपुर गांव में बारिश के चलते एक गरीब मजदूर मुन्नी लाल गौतम का कच्चा मकान गिर गया। हादसे में घर का टिन शेड और चारा मशीन पूरी तरह नष्ट हो गई, जबकि मलबे में दबकर भैंस का बच्चा मौत का शिकार हो गया।अचानक हुए इस हादसे से पीड़ित परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।