मवाना: मवाना में विजेता सिनेमा हॉल के अंदर पार्किंग में कनपटी पर गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
Mawana, Meerut | Mar 7, 2026 शनिवार को सुबह 9:00 बजे मवाना के कल्याण सिंह में स्थित प्रिया टॉकीज सिनेमा हॉल के अंदर बनी पार्किंग में कनपटी पर गोली लगा घायल युवक बोलेरो टाटा के अंदर मिला । जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया पुलिस ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।