थरथरी: चंडी मुहाने नदी में छठ व्रतियों ने शाम को सूर्य की उपासना कर ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया
चंडी मुहाने नदी में आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन व्रतियों ने जल में खड़े होकर शाम को सूर्य की उपासना कर सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य से पहले श्रद्धालु घर से पूजा सामग्री सिर पर उठाएं घाटों पर पहुंचे और पूरी आस्था के साथ सूर्य देव की पूजा की। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी में बने अलग-अलग घाट पर जाकर घंटों पूजा-अर्चना कर सूर्य देवता को अर्घ्य दिय।