रामगंजमण्डी: देवली खुर्द सड़क मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक घायल, एक कोटा रेफर
रामगंजमंडी के देवली खुर्द सड़क मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए रामगंजमंडी अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गोरधनपुरा निवासी नवीन धाकड़ बाइक से गोरधनपुरा की ओर जा रहे थे।