सलेमपुर: चार दिन पूर्व किशोरी को भगाने के मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने खुखुन्दू थाना क्षेत्र के युवक पर दर्ज किया केस
चार दिन पूर्व किशोरी को भगाने के मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर खुखुन्दू थाना क्षेत्र के युवक पर केस दर्ज किया है। सलेमपुर कोतवाली पुलिस को महिला ने तहरीर देकर बताई है कि चार दिन पूर्व सुबह उसकी बेटी स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी। युवक रास्ते से ही उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।