सलेमपुर: लोकसभा में सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने नागर विमानन मंत्री को कुशीनगर व गोरखपुर एयरपोर्ट की समस्या से कराया अवगत
सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने लोकसभा में कुशीनगर व गोरखपुर एयरपोर्ट की समस्या का मुद्दा उठाया है। सासंद ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ान नहीं हो रही है, गोरखपुर एयरपोर्ट से रात्रि में उड़ान व लैंडिंग नहीं होती है। सांसद ने इस समस्या से नागर विमानन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया को अवगत कराया है। सांसद ने बलिया के लिए नए एयरपोर्ट की मांग उठाई है।