सलेमपुर: भटनी से बलुआ अफगान सड़क 41 करोड़ 88 लाख रुपए से होगी चौड़ीकरण विधायक ने दी जानकारी
रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया के द्वारा यह बताया गया कि भटनी से बलुआ अफगान के तरफ जाने वाली सड़क का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा जिसके तहत शासन से 41 करोड़ 88 लाख रुपए धन का आवंटन हुआ है जल्द ही इस मार्ग पर कार्य शुरू हो जाएगा जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी