सत्तर कटैया: बिहरा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल
बिहरा थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर मे ं टीवीएस शोरूम कर्मी की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जख्मी की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान सुपौल के बभनगामा गांव निवासी नीतीश कुमार (26) के रूप में हुई है। वे सुपौल में टीवीएस शोरूम के फाइनेंस विभाग में काम करता था।