सत्तर कटैया: पंचगछिया स्टेशन पर एक महिला की अचानक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचगछिया स्टेशन प्लेटफॉर्म पर रविवार के सुबह ट्रेन पकड़ने गयी एक 65 वर्षीय महिला की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंच गए साथ ही घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई । मृतक की पहचान आरण निवासी स्व० सोफी साह की 65 वर्षीया पत्नी लूटी देवी के रूप में हुई।