सत्तर कटैया: बिहरा पुलिस ने एक पिस्टल और मैगजीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
बिहरा पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान आरण गांव में छापेमारी कर एक पिस्टल व मैगजीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आरण गांव निवासी मो. मुश्ताक के बाइक व मोबाइल चेक किया. उसके मोबाइल में पिस्टल, मैगजीन का फोटो था.