अंबाह: किशनपुरा में 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
Ambah, Morena | Oct 6, 2026 अंबाह थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा में 22 वर्षीय नवविवाहिता निधि पत्नी नितिन उर्फ मंटौली सैंगर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह घर के ऊपर कमरे में पलंग पर मृत मिली। सूचना पर पुलिस ने शव को अंबाह सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।