लोहरदगा: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, 12 चक्का ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, क्षेत्र में शोक
लोहरदगा जिले की सड़कों पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को लोहरदगा–चंदवा मुख्य मार्ग पर हेसल मंगल टोली के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे एक 12 चक्का ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो