कोरबा: पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की मौजूदगी में मुक्तिधाम परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण
Korba, Korba | Jul 11, 2026 कोरबा जिले के उरगा मंडल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में 200 से अधिक पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।