बिदुपुर प्रखंड के शीतलपुर चकमैगर शिव मंदिर परिसर में दुर्गा माता की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को ग्रामीण महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, घोड़े के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और हर-हर महादेव, जय श्रीराम तथा जय माता दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।