सिरसागंज: अरांव पुलिस ने दहेज लोभियों पर शिकंजा कसते हुए दो वांछित आरोपियों को दबोचा
थाना अरांव पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार शाम 5 बजे करीब बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दोनों को दबोचा।