हमीरपुर: मौदहा कस्बे में 24 वां शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत पुराण का शुभारंभ करने को निकाली कलश यात्रा।
मौदहा कस्बे के बड़ी देवी मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा 24 वां विशाल शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत पुराण और श्रीराम कथा की विशाल कलश यात्रा के साथ शुरूआत की गई। बड़ी देवी मंदिर से थाना चौराहा, मलीकुआ चौराहा,शंकर जी मंदिर तहसील रोड से होते हुए बैंड बाजे और डीजे के धुन में थिरकते युवक भारी संख्या में घोड़े झांकियों के साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे।