हमीरपुर: टेढा गांव में श्री विष्णु महायज्ञ की निकाली गई भव्य कलश यात्रा
टेढा में रविवार से भागवत कथा एवं रात्रि में रासलीला का आयोजन शुरू हो गया। 25 फरवरी को विशाल भंडारा होगा। इस भागवत कथा में कथा व्यास सत्येंद्र कृष्ण महाराज ने भागवत पुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में एक बार अवश्य श्रवण करना चाहिए। यज्ञाचार्य कपिल पांडेय महंत खाटू श्याम उज्जैन रहेंगे। कार्यक्रम में सहयोगी ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव आदि रहे।