डूंगरपुर: डूंगरपुर में वेतन नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में RMCTA के डॉक्टरों ने 3 महीने से वेतन न मिलने और वेतन विसंगतियों के विरोध में शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर मरीजों का इलाज किया। जिला अध्यक्ष डॉ. विजय मीणा ने बताया कि 80 से ज्यादा डॉक्टर-स्टाफ बिना वेतन सेवाएं दे रहे हैं और आर्थिक संकट झेल रहे हैं।