चरपोखरी: चरपोखरी के सेमरावँ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों ओर से दर्ज हुई प्राथमिकी
चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरावँ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहले पक्ष की ओर से धनंजय कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष से व्यास मुनि सिंह ने भी लिखित आवेदन देकर 7 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।