कोरबा: कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन ने फिलिप्स कंपनी को जारी किया नोटिस, अटेंडर बोले- दाल के नाम पर पानी दे रहे
Korba, Korba | Jul 21, 2025 छत्तीसगढ़ के कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। अटेंडर और मरीजों का आरोप है कि दाल के नाम पर पानी और सब्जी के नाम पर सांभर जैसा भोजन दिया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, फिलिप्स कंपनी को अस्पताल में नाश्ता और भोजन अवेलेबल कराने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का भी आरोप है।