कोरबा: टीपी नगर में कांग्रेस ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Korba, Korba | Jul 21, 2025 जिला कांग्रेस ने रविवार की शाम 6 बजे कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर के सामने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद दोनों का पुतला दहन भी किया गया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी को प्रदेश के जल, जंगल, जमीन को बेचना चाहती है। इसे बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर विरोध जाता रहे हैं।