कोरबा: पिकनिक स्पॉट पर फिर हादसा, नदी के तेज बहाव में एक युवक का शव केसला घाट में मिला
Korba, Korba | Jul 21, 2025 वाटरफॉल के नजारे खूबसूरत होते हैं लेकिन कई बार जानलेवा भी हो जाते हैं. जिले के बालको क्षेत्र के केसला घाट वाटरफॉल में भी ऐसा ही एक हादसा रविवार की शाम हुआ. पिकनिक मनाकर नदी में नहाने के लिए उतरे तीनों दोस्त में से जफर खान पानी के तेज बहाव में बह गया, दोनों दोस्तों ने अपने दोस्त को बचाने का प्रयास किया लेकिन गहरे पानी में जफर खान समा गया.