हायाघाट: हायाघाट थाना कांड 68/26 में नामजद अभियुक्त राजा कुमार राम गिरफ्तार
हायाघाट थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-68/26 के एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा कुमार राम, पिता रामबाबू राम, निवासी पौराम, थाना हायाघाट के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए हायाघाट थाना की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।