मानगो क्षेत्र में सोमवार को भीषण ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 4:00 मिली जानकारी से मुख्य सड़कों पर घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर कर्मी और मरीज फंस गए। जाम से परेशान लोगों ने गलियों और कच्चे रास्तों से होकर निकलने का प्रयास किया। कई स्थानों पर दोपहिया और पैदल यात्रियों ने शॉर्टकट अपनाए।