झुंझुनू: राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने झुंझुनू मुस्लिम न्याय मंच के साथ प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह के लिए की बैठक
राजस्थान मदरसा बोर्ड अध्यक्ष एमडी चौपदार ने झुंझुनू में रविवार शाम 4:00 बजे के आसपास झुंझुनू मुस्लिम न्याय मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ झुंझुनू में अपने निजी आवास पर एक विशेष बैठक कर जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का जयपुर में आयोजन किया जाएगा जिसमें राजस्थान भर के भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा