झुंझुनू: बड़ागांव में स्टेट हाईवे 37 की बदहाल सड़क, टोल वसूली जारी लेकिन मरम्मत की ओर नहीं है ध्यान, जिला परिषद सदस्य ने उठाई मांग
झुंझुनूं जिले में गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के स्टेट हाईवे 37 पर बड़ागांव में सड़क की एक लेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे खासतौर पर बाइक सवारों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार PWD अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं।