झुंझुनू: शहिद करनी राम रामदेव पार्क के मुख्य द्वार का उद्घाटन जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष ने किया
झुंझुनू कलेक्ट्रेट के सामने स्थित शहीद करनी राम रामदेव पार्क के नवनिर्मित मुख्य द्वार का रविवार दोपहर 12: बजे के आसपास जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील शिक्षा विद डॉक्टर घासीराम वर्मा, सहित शहर के सर्व समाज के प्रबुद्ध जनों ने उद्घाटन किया इस मौके पर अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि शहिद करनी राम, रामदेव की शहादत को भूलाया नही जा सकता