झुंझुनू: चंदवा होली महोत्सव में पहुंचे खेल एवं युवा राज्य मंत्री केके बिश्नोई, साफा व फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत
झुंझुनू जिले के चंदवा होली महोत्सव में रविवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास राजस्थान के खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री के के बिश्नोई होली महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचे,होली महोत्सव में झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू व नवलगढ़ विधायक विक्रम जाखल ने भी शिरकत की और राज्य मंत्री के के बिश्नोई का साफा और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया