झुंझुनू: शहर के बीचो-बीच गाड़ियों को टक्कर मारकर मारपीट करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
झुंझुनू कोतवाल नारायण सिंह ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास झुंझुनू के सगिरा सर्किल जाने वाली रोड के बीचो-बीच गाड़ियों में आपस में टक्कर मारकर मारपीट करने वाले तीन बदमाश अजय सिंह,अंकित रैप्सवाल,जंगशेर उर्फ मुस्तफा को कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम 4:00 के आसपास गिरफ्तार कर लिया है और तीन गाड़ियां जप्त की हे