Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews
image
image
image
image

संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता, संबंधित अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में ना करें लापरवाही:- जिलाधिकारी। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने तहसील सदर में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य की जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सदर में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 04 शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 70 शिकायतें राजस्व विभाग, 16 शिकायतें विकास विभाग, 11 शिकायतें पुलिस विभाग तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही का परिचय दें तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी सदर श्री अवधेश चौहान, तहसीलदार श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Maunath Bhanjan, Mau | Jun 6, 2026

MORE NEWS

पर्यावरण जागरूकता हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा जन-जागरूकता हेतु भुजौटी स्थित सामुदायिक भवन में पर्यावरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम के अनुरूप संपूर्ण आयोजन भोजपुरी भाषा में किया गया।
लोकगीत गायिका श्रीमती मंजू चौहान एवं उनकी टीम द्वारा लोकगीतों के माध्यम से वृक्षारोपण एवं नदी स्वच्छता का संदेश दिया गया। उनके गीत— “नदिया जबरन कचरा से भरल जाय रे…”
“अमवा लगावा सईया, महुववा लगावा…” के माध्यम से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. हेमन्त यादव, जिला परियोजना अधिकारी ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि “नदी अउर पेड़ हमनी के जीवन के असली आधार ह। अगर ई सुरक्षित ना रही, त मानव जीवन संकट में पड़ जाई। नदी हमनी के पियास बुझावेले, खेती के सहारा बा, जबकि पेड़ हमनी के शुद्ध हवा देला आ पर्यावरण के संतुलन बनाके रखेला। आज जरूरत बा कि हम सभे जागरूक बनीं आ प्रकृति के बचावे खातिर आगे आईं। हमनी के हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम पाँच गो पेड़ जरूर लगावा अऊर ओकर देखभाल करे के संकल्प लेवल जाय। प्रकृति के बचावल ही अपना भविष्य के सुरक्षित बनावल ह।”

पर्यावरण जागरूकता हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा जन-जागरूकता हेतु भुजौटी स्थित सामुदायिक भवन में पर्यावरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम के अनुरूप संपूर्ण आयोजन भोजपुरी भाषा में किया गया। लोकगीत गायिका श्रीमती मंजू चौहान एवं उनकी टीम द्वारा लोकगीतों के माध्यम से वृक्षारोपण एवं नदी स्वच्छता का संदेश दिया गया। उनके गीत— “नदिया जबरन कचरा से भरल जाय रे…” “अमवा लगावा सईया, महुववा लगावा…” के माध्यम से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. हेमन्त यादव, जिला परियोजना अधिकारी ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि “नदी अउर पेड़ हमनी के जीवन के असली आधार ह। अगर ई सुरक्षित ना रही, त मानव जीवन संकट में पड़ जाई। नदी हमनी के पियास बुझावेले, खेती के सहारा बा, जबकि पेड़ हमनी के शुद्ध हवा देला आ पर्यावरण के संतुलन बनाके रखेला। आज जरूरत बा कि हम सभे जागरूक बनीं आ प्रकृति के बचावे खातिर आगे आईं। हमनी के हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम पाँच गो पेड़ जरूर लगावा अऊर ओकर देखभाल करे के संकल्प लेवल जाय। प्रकृति के बचावल ही अपना भविष्य के सुरक्षित बनावल ह।”

Maunath Bhanjan, Mau | Jun 6, 2026

मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील मधुबन स्थित बस स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी।

आज मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा तहसील मधुबन स्थित बस स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयोग टाइल्स व ग्रेनाइट तथा लाइट व स्विच बोर्ड नहीं लगे होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्माण कार्य में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे आम जनता को इसका लाभ समय से प्राप्त हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील मधुबन स्थित बस स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण। कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी। आज मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा तहसील मधुबन स्थित बस स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयोग टाइल्स व ग्रेनाइट तथा लाइट व स्विच बोर्ड नहीं लगे होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्माण कार्य में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे आम जनता को इसका लाभ समय से प्राप्त हो सके।

Maunath Bhanjan, Mau | Jun 6, 2026

मादीसिपाह चौकी में पार्टी और शराबखोरी का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज
#मादीसिपाह #मऊपुलिस #चौकीइंचार्ज #वायरलवीडियो #पुलिसकार्रवाई #मऊन्यूज

मादीसिपाह चौकी में पार्टी और शराबखोरी का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज #मादीसिपाह #मऊपुलिस #चौकीइंचार्ज #वायरलवीडियो #पुलिसकार्रवाई #मऊन्यूज

Maunath Bhanjan, Mau | Jun 6, 2026