शिवपुरी नगर: पिरोंठ के किसान के गेहूं का पैसा फर्जी खाते में, बदरवास से एसपी ऑफिस तक मची खलबली
डिजिटल इंडिया के इस दौर में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब बिना आपकी मर्जी, बिना दस्तखत और बिना बायोमेट्रिक (अंगूठे) के भी आपके नाम पर बैंक खाते खोले जा रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के ग्राम पिरोंठ से सामने आया है, जहां एक किसान सरकारी व्यवस्था और बैंकिंग सुरक्षा की खामियों का शिकार हो गया।