बिजावर: बिजावर भाजपा मंडल की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
बिजावर में गुरुवार की शाम 4 बजे भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक Rajesh Bablu Shukla विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अशोक दुबे ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए।