पाटन: बगदरी वॉटरफॉल के पास युवक से चाकू की नोक पर ₹22 हजार और चैन की लूट, पाटन पुलिस ने मामला दर्ज किया
थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि सेल्वाड़ा के छोटू रैकवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बगदरी वॉटरफॉल के पास फ्रेश हो रहा था इसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने उसे चाकू अड़ाकर उसके साथ ₹22000 नगद और चैन लूट ली। मामले की शिकायत पाटन थाने में दर्ज कराई गई है पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।