अशोक नगर: सेमरी गांव में पैर फिसलने से महिला 30 फीट गहरे कुएं में गिरी, ग्रामीणों ने निकाला, हालत गंभीर
अशोकनगर जिले के सेमरी गांव में पैर फिसलने से एक महिला 30 फीट गहरे कुआं में गिर गई।जिससे वह गंभीर घायल हो गई मिली जानकारी के अनुसार शाढ़ौरा निवासी विमला पति रामकृष्ण आदिवासी उम्र40वर्ष मंगलवार को रात11:30बजे शाढ़ौरा से अपने पति के साथ झागर चक्क गांव जा रही थी।इसी दौरान सेमरी गांव के कुआं में महिला पानी पीने का प्रयास कर रही थी तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया।