बुधवार दोपहर 4 बजे गंगा उइके ने घोड़ाडोंगरी मंडल की ग्राम पंचायत गोलई बुजुर्ग में तवाकाटी एवं टेमरुमाल ग्राम के बीच स्थित मेंडानाला में प्रस्तावित बैराज निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।इस बैराज परियोजना की कुल लागत लगभग 20 लाख रुपये है। जिससे किसानों एवं ग्रामीणों को भविष्य में लाभ मिल सके।