घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में खुलेआम चल रहे सट्टे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
घोड़ाडोंगरी शहर में खुलेआम चल रहे सट्टे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर 1 बजे पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर में लंबे समय से सट्टा खुलेआम संचालित हो रहा है।