दमयंती नगर: बारिश से पहले प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर ने जर्जर भवनों की निगरानी, जल निकासी और संवेदनशील क्षेत्रों में तैयारी के निर्देश
दमोह में वर्षाकाल की तैयारियों को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर विद्यालयों, छात्रावासों और भवनों का सुरक्षा परीक्षण कर जोखिम वाले भवनों में संचालन बंद कराने को कहा। नगर पालिका को जल निकासी, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने, जबकि विद्युत, पीएचई और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।