रायबरेली। कोतवाली नगर क्षेत्र के गोरा बाजार चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।