रायबरेली
जिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर बवाल!
हरचंदपुर सीएचसी से सिरदर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल रेफर किए गए युवक को 500 रुपये से अधिक की बाहर की दवाएं लिखे जाने का आरोप।
मरीज के तीमारदार ने अस्पताल में दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद बाहर की दवा लिखे जाने पर सवाल उठाया तो डॉक्टर और कर्मचारियों से हुई तीखी नोकझोंक।
पीड़ित से जिला अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों से तीखी नोकझोक का वीडियो वायरल
मामला बढ़ने पर इमरजेंसी में डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भी जमकर हुई कहासुनी
अस्पताल परिसर में काफी देर तक चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा
हरचंदपुर क्षेत्र के पूरे बईसन का पुरवा के रहने वाले बताए जा रहे पीड़ित
सवाल—अस्पताल में दवाएं मौजूद होने के बावजूद मरीज को बाहर की दवा क्यों लिखी गई?