शाहनगर के महिंगवां घाट में 30 वर्षीय टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर
पन्ना/शाहनगर। शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महिंगवां घाट में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय युवक इन्द्रजीत सिंह उर्फ अनूप सिंह, पिता राजाराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अनूप पेशे से टेंट व्यवसायी था। उसकी असमय मौत की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिजनों के मुताबिक अनूप ने शराब पी रखी थी। इसके बाद राहगीरों द्वारा उसे घर लाकर छोड़ दिया गया। काफी समय तक जब वह नहीं जागा, तब परिजनों ने जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में मिला। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर लेकर पहुंचे, जहां बीएमओ डॉ. एस.के. लोधी ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर शाहनगर थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉ. प्रद्युम्न यादव एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष तिवारी शामिल रहे। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अनूप की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य इस दुखद घटना से सदमे में हैं। वहीं, एक टेंट व्यवसायी के रूप में क्षेत्र में पहचान रखने वाले अनूप की मौत से स्थानीय लोगों में भी शोक व्याप्त है।
गांव में शराब की उपलब्धता पर परिजनों ने उठाए सवाल
इस घटना के बाद परिजनों ने गांव में शराब की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, युवक की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल शाहनगर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
आप देख रहे हैं राज एक्सप्रेस & पब्लिक एप शाहनगर। वीडियो देखने के लिए कमेंट बॉक्स में
#Shahnagar #PannaNews #BreakingNews #MahingwanGhat #Panna #ShahnagarNews #MPNews
Shahnagar, Panna | Nov 28, 2026