बरहेट: बीडीओ कार्यालय में पशुपालन योजनाओं को लेकर मुखियाओं की बैठक, लाभुक चयन एवं अनुदान की दी गई जानकारी।
गुरुवार को प्रखंड विकास अधिकारी अंशु कुमार पांडे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखियाओं के साथ सरकार की विभिन्न पशुपालन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र पशुपालक किसानों तक लाभ पहुंचाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाभुकों को योजनाओं का लाभ पहुंचने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।