➡️ जिला एवं तहसील न्यायालयों पर हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनाँक 18/07/2026 को जिला न्यायालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंर्तगत लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
उक्त विशेष लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे ए.डी.आर. सेंटर भवन, जिला न्यायालय परिसर सभागार में श्रीमान् महेश कुमार शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार साहू, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री सुधांशु सक्सेना, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री प्रीतम बंसल, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश जिला न्यायालय, सागर श्री अंकित श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती दिव्या भलावी, जिला विधिक सहायता अधिकारी व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत व सचिव श्री वीरेन्द्र राजपूत सहित अन्य अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उक्त विशेष लोक अदालत हेतु जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों हेतु कुल 17 खण्डपीठों का गठन किया गया जिसमें समस्त 17 खण्डपीठों द्वारा धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंर्तगत कुल 44 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें कुल समझौता राशि 1,25,93,786/-रूपये रही।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
3 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026