जगदलपुर: पुलिस विभाग से रिटायर हुए सहायक उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा समेत पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई
जिला बस्तर मे पदस्थ गोपाल सिंह हारमे के सेवानिवृत्त होने पर आज गुरवार शाम साढ़े 6 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी को उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामना प्रेषित की गई।